Friday, March 13, 2009

संसद चुनाव


पूरे देश में पार्लियामेंट चुनावों का ऐलान हो गया है। फिर वही नारे, वही वादे, वही कसमें नेताओं की तरफ़ से खाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच मुकाबला होता नजऱ आ रहा है। जब से कल्याण सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं मुसलमान खुद ही सपा के खिलाफ बोलने लगे हैं। इसकी वजह से सपा के बड़े मुस्लिम लीडर सपा छोड़ कर बसपा में शामिल हुए हैं। प्रदेश में पूरब इलाके में मुस्लिम वोट सपा से खिसक कर बसपा की बजाए कांग्रेस की तरफ जा रहा है। इससे कांग्रेस को काफी फायदा होता नजर आ रहा है। वेस्ट में मुसलमान अगर सपा के खिलाफ हुए भी हैं तो वह कांग्रेस को नहीं बल्कि बसपा को पसंद कर रहे हैं। इसकी वजह भी है की वेस्ट के कद्दावर मुस्लिम नेता बसपा में हैं। भाजपा की हालत इस चुनाव में क्या होगी कोई कुछ नहीं कह सकता। शायद भाजपा अपने वजूद को बचाने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेता राजनाथ सिंह गाजियाबाद में घिरते नजर आ रहे हैं। बसपा की इस चुनाव में बहुत फायदा होने वाला है जबकि दूसरी पार्टियां कुछ न कुछ नुकसान उठा रही हैं। कांग्रेस अगर कुछ ले पाये तो वह मुस्लिमों की सपा से नाराजगी का फायदा उठा सकती है। अबकी बार कुछ मुस्लिम लोगों ने अपनी पार्टी बना कर मैदान में उतरने का भी फैसला किया है लेकिन उन्हें कोई खास कामयाबी की उम्मीद नहीं है।